अगर आप ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह जानकर झटका लग सकता है कि आपकी की गई बातें गूगल सर्च में दिखाई दे रही थीं। जी हां यह कोई अफवाह नहीं बल्कि सच्चाई है। हजारों लोगों की चैट्स इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गईं क्योंकि एक फीचर की वजह से यह संभव हुआ।
ओपनएआई ने दी पुष्टि और बंद किया फीचर
OpenAI के चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर डैन स्टकी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर बताया कि वह फीचर अब बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से ChatGPT की बातचीत गूगल में दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रयोग था जो अब बंद हो गया है।
कैसे हुआ लीक? जानिए पूरी प्रक्रिया
दरअसल यह फीचर यूजर्स के लिए ऑप्ट-इन था यानी जिसे अपनी चैट शेयर करनी होती थी उसे खुद से शेयर ऑप्शन को चुनना होता था। पहले चैट सेलेक्ट करनी होती थी और फिर एक चेकबॉक्स पर क्लिक कर उसे सर्च इंजन में भेजना होता था। लेकिन कई यूजर्स ने यह गलती से भी कर दिया और चैट सार्वजनिक हो गईं।
https://twitter.com/cryps1s/status/1951041845938499669
अनजाने में हुई बड़ी गलती
डैन स्टकी ने यह भी माना कि इस फीचर से कई लोगों ने अनजाने में अपनी निजी बातें भी शेयर कर दीं। यही कारण है कि अब इसे पूरी तरह से हटा दिया गया है। ChatGPT ने किसी की बातचीत बिना अनुमति के साझा नहीं की बल्कि जिन लोगों ने लिंक शेयर किए केवल उन्हीं की बातें बाहर आईं।
अब क्या होगा आपकी चैट का?
OpenAI ने बताया है कि वे अब सर्च इंजनों के साथ मिलकर उन सभी चैट्स को हटाने का काम कर रहे हैं जो इंटरनेट पर पहुंच गई हैं। यदि आपने इस फीचर का उपयोग नहीं किया है तो चिंता की कोई बात नहीं। यह मामला केवल उन्हीं यूजर्स के लिए था जिन्होंने जानबूझकर या गलती से चैट को पब्लिक किया।
