Vivo X Fold 5 में छुपा है Apple का राज, पहली बार Android में मिलेगा iCloud सपोर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: June 14, 2025
Vivo X Fold 5 में छुपा है Apple का राज, पहली बार Android में मिलेगा iCloud सपोर्ट

Vivo X Fold 5 : आजकल स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले यह ट्रेंड सिर्फ सैमसंग और मोटोरोला तक सीमित था लेकिन अब बाकी कंपनियां भी इस रेस में शामिल हो गई हैं। इसी कड़ी में अब Vivo भी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को जून महीने के अंत तक मार्केट में उतार सकती है। अगर आप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है।

Vivo X Fold 5 में मिलेगा बड़ा बैटरी बैकअप

इस बार Vivo अपने इस नए फोल्डेबल फोन में पहले से बड़ी बैटरी देने जा रहा है। कंपनी ने इस फोन का टीज़र चीन के पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किया है जिससे फोन का डिज़ाइन सामने आया है। Vivo X Fold 5 में 6000mAh की बैटरी दी जा रही है जबकि इसके पुराने वर्जन Vivo X Fold 3 में 5500mAh की बैटरी थी। इसका मतलब यह है कि नया मॉडल पहले से ज्यादा दमदार बैटरी के साथ आएगा जिससे यूज़र्स को लंबे समय तक इस्तेमाल करने में आसानी होगी।

Vivo X Fold 5 में छुपा है Apple का राज, पहली बार Android में मिलेगा iCloud सपोर्ट

Vivo ने अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में चौथी जनरेशन की सेमी सॉलिड स्टेट बैटरी का इस्तेमाल किया है। यह बैटरी -30 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी काम कर सकती है। यानी यह फोन ऐसी जगहों पर भी चल सकता है जहां सामान्य स्मार्टफोन जवाब दे देते हैं। कंपनी का दावा है कि Vivo X Fold 5 बेहद हल्का होगा और इसका डिज़ाइन भी बेहद आकर्षक रखा गया है। चीन में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और भारत में इसके लॉन्च की तारीख 25 जून बताई जा रही है।

शानदार कैमरा सेटअप और स्टाइलिश डिज़ाइन

Vivo X Fold 5 का डिज़ाइन बेहद स्टाइलिश रखा गया है जिसमें पतले बेज़ल और बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देगा। कंपनी इसे तीन रंगों में लॉन्च करने जा रही है जिनमें वाइट ग्रीन और टाइटेनियम शामिल हैं। फोन का फोल्डिंग मैकेनिज़्म भी पहले से बेहतर होगा और इसके डिस्प्ले की क्वालिटी भी काफी हाई एंड होगी।

इस बार Vivo एक और बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहा है। Vivo X Fold 5 दुनिया का पहला ऐसा एंड्रॉइड स्मार्टफोन होगा जिसमें Apple के iCloud का सपोर्ट मिलेगा। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने खुद इस बात की पुष्टि की है। इसका मतलब यह है कि अब iPhone यूज़र्स को Android में डेटा ट्रांसफर करने में दिक्कत नहीं होगी और iCloud का सीधा एक्सेस मिल सकेगा। यह फीचर Android यूज़र्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।