G-LDSFEPM48Y

CONGREES अध्यक्ष पद के लिए विधायक विपिन वानखेड़े सहित 12 उम्मीदवार

मध्य प्रदेश |  युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए आगर से विधायक विपिन वानखेड़े, पूर्व विधायक लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया के बीच मुकाबला है। विक्रांत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लॉबिंग कर रहे हैं।

 

जबकि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी संजय यादव को वोट देने के लिए सदस्यों को फोन कर रहे हैं। बावजूद इसके दोनों पर विधायक वानखेड़े भारी पड़ सकते हैं। वजह यह है कि वानखेड़े ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को युवक कांग्रेस की सदस्यता दिलाने का अभियान चलाया था। जिससे उनके समर्थकों की संख्या अन्य दावेदारों के मुकाबले ज्यादा नजर आ रही है। हालांकि एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी भी अध्यक्ष की दौड़ में हैं।

युवक कांग्रेस चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 24 व 25 नवंबर को नामांकन भरे गए थे। जबकि 26 नवंबर को आवेदनों की स्क्रूटनी की गई और 28 नवंबर को अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवारों को चुनाव चिंन्ह आवंटित किए गए। जानकारी के मुताबिक 7, 8 या 9 दिसंबर को मतदान कराने की तैयारी है। महासचिव के 11 और सचिव के 56 पदों के लिए 116 उम्मीदवार हैं।

 

ये भी पढ़े :

 

बता दें कि इसी साल मार्च में यह प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन विवादों में घिरने के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। ऐसा पहली बार हुआ था कि जब किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ने वाले को इंटरव्यू देना अनिवार्य किया गया था। हालांकि चुनाव प्रक्रिया रोके जाने की वजह कोरोना संक्रमण फैलना बताया गया था।

 

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार की कवायद तेज , सी एम शिवराज और सिंधिया की हुई है मुलाकात

प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चार उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। जिनमें से एक महिला व एक अनुसूचित जाति-जनजाति का होगा। महामंत्री में एक-एक अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला व अनुसूचित जाति-जनजाति और विकलांग के लिए रिजर्व किया गया है। पांच महामंत्री पद सामान्य होंगे। इसके अलावा सचिव पद पर उन नेताओं की नियुक्ति की जाएगी, जो निर्धारित न्यूनतम मत हासिल करेंगे।

ये भी पढ़े : विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 55.47 फीसद मतदान

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!