Saturday, April 19, 2025

MP में दक्षिण अफ्रीका से लाए जाएंगे 12 चीते

भोपाल। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जाएंगे। इनके लिए विशेष बाड़े तैयाार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चीतों के इसी साल के अंत तक भारत लाने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को नामीबिया से 8 चीतों को लाकर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया है। मध्य प्रदेश सरकार वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल ने कहा कि चीतों को भारत लाने को लेकर भारत सरकार और दक्षिण अफ्रीका के बीच बातचीत शुरुआती चरण में है। एक बार एमओयू होने के बाद हम चीतों को ट्रांसलोकेट करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए जाने वाले चीतो के लिए बाड़े बनाने की तैयारी पूरी है। जगह चिन्हित कर ली गई है। नामाबीया से लाए चीतो के लिए बाड़े बनाने के अनुभव से अब नए बाड़े बनाने में कम समय लगेगा।

 

 

अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल कूनों में चीतों को बसाने की तैयारी से संतुष्ट हैं। अब यह प्रतिनिधि मंडल अपनी सरकार को रिपोर्ट देगा। इसके बाद चीतों को भारत भेजने को लेकर फैसला हो जाएगा। सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि मंडल ने दौरा किया था। यहां पर उन्होंने उनको बसाने की तैयारी, उनके जीवित रहने के अनुकूल वातावतरण से लेकर जरूरी जानकारी ली थी।

 

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को नामीबिया से भारत लाए चीतों को कूना नेशनल पार्क में छोड़ा था। देश में 70 साल बाद चीतों को लाया गया है। इनमें से एक मादा चीता के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है। यह खबर लोगोें के बीच खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। श्योपुर में चीतों के संरक्षण के लिए चीता मित्र संदेश दे रहे है। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत यहां अधिकारी, कर्मचारी, चीता मित्र और छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!