यात्री जहाज नौसेना की नाव से टकराने से 13 की मौत, घायलों के लिए हुआ ये ऐलान

नई दिल्ल। मुंबई में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में ‘नीलकमल’ नामक यात्री नाव बुधवार दोपहर को कोलाबा के गेट वे ऑफ इंडिया के पास पलट गई। वह एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 101 यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार शाम को मृतक संख्‍या की पुष्टि की।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3:55 बजे हुई, जब नीलकमल नामक यात्री जहाज नौसेना की एक नाव से टकराने के बाद समुद्र में पलट गया। फडणवीस ने कहा, “बचाव अभियान अभी भी जारी है और कल अंतिम बयान जारी किया जाएगा। उन्‍होंने घोषणा की कि जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

 

मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, “मुंबई के पास, बुचर द्वीप पर, नीलकमल नामक एक यात्री जहाज नौसेना की नाव से टकराने के बाद दोपहर 3:55 बजे पलट गया।

अब तक 101 लोगों को बचाया जा चुका है, लेकिन शाम 7:30 बजे तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में 10 नागरिक और तीन नौसेना के जवान थे।

दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का नौसेना डॉकयार्ड अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान के लिए 11 क्राफ्ट और चार हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

हालांकि, अभियान अभी भी जारी है और लापता लोगों के बारे में कल सुबह तक और जानकारी मिल पाएगी।

जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों को सीएम राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी। इस घटना की जांच पुलिस और भारतीय नौसेना द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!