G-LDSFEPM48Y

रेप मामले में कांग्रेस विधायक के बेटे पर 25 हजार का इनाम, गृह मंत्री की चेतावनी

इंदौर। दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर इंदौर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस करण पर इनाम की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। करण पर इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था और केस दर्ज कराया था। करण दुष्कर्म के मामले में छह महीने से फरार है। पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया है। करण की तलाश इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच, महिला थाना पुलिस के साथ ही बड़नगर पुलिस कर रही है। उसकी तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे चुकी है। इसके बावजूद उसका पता नहीं चल सका है। अब इंदौर क्षेत्र के आइजी हरिनारायणा चारी मिश्र ने उस पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। पहले उस पर पांच हजार रुपये का इनाम था। जिसके बाद उसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया था। अब इनामी राशि और भी बढ़ाते हुए 25 हजार रुपये कर दिया गया है।पुलिस ने करण पर दबाव बढ़ाने के लिए मंगलवार को इसी प्रयास में विधायक मुरली मोरवाल के छोटे बेटे शिवम को पकड़ लिया था और विधायक महिला थाने में पहुंचे थे।

इंदौर क्षेत्र के आइजी हरिनारायणा चारी मिश्र ने बुधवार को कहा कि पुलिस हर संभावित जगह पर करण की तलाश कर रही है। इसी प्रयास में वह सात आठ जगह दबिश भी दे चुकी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने संभावना जताई कि करण जल्द की पकड़ में आ जाएगा। नेपाल जैसे सीमावर्ती देशों या अन्य देशों में जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि करण के पास पासपोर्ट नहीं है, ऐसे में बाहरी देशों में जाना संभव नहीं होगा। नेपाल जैसे समीपस्थ देशों के लिए पुलिस ने जरुरी कदम उठाए हैं और अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

इसके साथ ही गृहमंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे ने दो दिन में सरेंडर नहीं किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी। गृहमंत्री ने कहा मेरी कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल से प्रार्थना है कि बेटे को एक दो दिन में हाजिर कर दें, कुर्की और डिमोलेशन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!