29.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

महिला को नौकरी का झांसा देकर 3 युवकों ने किया दुष्कर्म

Must read

बिलौआ। बिलौआ थाना क्षेत्र के जोरासी घाटी में एक आदिवासी महिला के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ग्वालियर की रहने वाली है, जिसे बिलौआ क्षेत्र में काम दिलाने का झांसा दिया था। क्रेटा कार में तीनों ने जंगल में सामूहिक दुष्कर्म कर किया, फिर उसे सड़क पर छोड़ भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी फरार है।

 

ग्वालियर की आदिवासी महिला को बिलौआ के रफादपुर निवासी लोकेंद्र गुर्जर ने नौकरी का झांसा दिया था। उसने कहा कि बिलौआ क्रेशर मार्केट में मेरी पहचान है, वहां किसी भी क्रेशर पर तेरी नौकरी लगवा दूंगा। महिला आरोपी की बातों में आ गई। वह उसे ग्वालियर से क्रेटा में ग्वालियर से बैठा कर बिलौआ के लिए निकला। उसके साथ उसके दो साथी थे,0 जिनमें एक अनीश खान बताया जा रहा है। वह क्रेशर मार्केट में पंचर की दुकान चलाता है।

 

 

तीनों आरोपी कार को जंगल की तरफ ले गए। वहां पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता को छोड़कर भाग गए। घटना से पीड़िता बहुत सहम गई थी। वह हिम्मत जुटाकर थाने गई और इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले की बिलौआ पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में अपराध दर्ज किया।पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, तो लोकेंद्र गुर्जर और अनीश खान पुलिस की गिरफ्त में आ गए। एक आरोपी अभी भी फरार है। जिस कार में बलात्कार की घटना हुई उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!