78 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 37 वर्ष युवक ने किया दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में 78 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला ने 37 वर्ष के व्यक्ति पर आरोप लगाया है। घटना के दिन महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसका अस्पताल में इलाज चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने शाहपुरा निवासी आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

ही बैठकर भीख मांगता था। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर की रात वह झुग्गी में अकेली थी। झुग्गी में दरवाजा नहीं है। आरोपी झुग्गी में घुस आया और दुष्कर्म किया और भाग गया। पीड़ित बुजुर्ग महिला भी फुटपाथ पर जाकर बैठ गई। लोगों ने शरीर पर चोट के निशान देखे तो अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने डर की वजह से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन अस्पताल से ठीक होकर वापस आने के बाद भी आरोपी राजू परेशान करने लगा। शुक्रवार रात को राजू ने बुजुर्ग से खाना मांगा और नहीं देने पर धमकी दी। जिसकी जानकारी महिला ने एक एनजीओ को दी।

 

जिसकी मदद से आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर कराई। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह शाहपुरा में झुग्गी में रहता है। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पास बैठने से उसकी बुजुर्ग महिला से पहले से जान पहचान थी। वह भी निमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे है। जिसमें दो बेटे खंडवा में रहते है। दोनों उसकी देखभाल नहीं करते। छोटा बेटा खंडवा से उसे लेकर भोपाल आया था, लेकिन तीन साल पहले उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से वह मंदिर के पास ही झुग्गी बनाकर रह रही है। महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना बेटे समान मानती थी और लोगों से मिला खाना भी उसके लिए रखती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!