पिकनिक मनाने गए 5 बच्चे नदी में डूबे, 4 शव बरामद

कटनी। कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा खुर्द में सोमवार देर शाम कटनी नदी के किनारे पिकनिक मनाने के दौरान नहाने गए 5 बच्चों की गहरे पानी में डूब गए। खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया। होमगार्ड और जबलपुर एसडीआरएफ की टीम बोट में सवार होकर नदी पर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। मंगलवार सुबह तक 4 बच्चों के शव निकाले गए हैं और 1 और बच्चे की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर कटनी तहसीलदार, एनकेजे थाना प्रभारी सहित अधिकारी और पुलिस मौजूद है।

 

वही जिन बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया है उनके नाम सूर्या विश्वकर्मा, महिपाल, साहिल और अनुज सोनी है। आयुष की तलाश की जा रही है। सोमवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया था। 1 शव को देर रात तो 2 शवों को 4 बजे के करीब निकाला गया।

 

बच्चों के कपड़े नदी किनारे रखे मिली जिसके चलते उनके डूबने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कटनी होमगार्ड की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मौके पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी सुनील कुमार जैन, विधायक संदीप जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद है।

 

टीम ने लगभग आधे घंटे पूर्व साहिल चक्रवर्ती नामक बालक का शव खोज निकाला था। प्रकाश की व्यवस्था कम होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन में दिक्कत आई। जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। बड़ी संख्या में यहां ग्रामीण भी मौजूद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आयुष का जन्मदिन था और उसी के चलते बच्चे पिकनिक मनाने आये थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!