5G Speed: 5G ने बदला भारत का डिजिटल भाग्य, इंटरनेट स्पीड में छोड़े 93 देश पीछे

5G Speed: भारत का डिजिटल सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और स्मार्ट हो चुका है। कुछ साल पहले तक जो भारत इंटरनेट स्पीड में दुनिया में काफी पीछे था, वो अब टॉप 30 देशों में शामिल हो चुका है। भारत की औसत इंटरनेट स्पीड अब 136.53 Mbps हो चुकी है और भारत ने दुनिया में 26वां स्थान हासिल कर लिया है। सितंबर 2022 में भारत 119वें स्थान पर था।

5G ने बदली तस्वीर, बढ़ी स्पीड और पहुंच

भारत में 5G तकनीक की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई और इसके बाद से देश की इंटरनेट दुनिया पूरी तरह बदल गई। अमेरिका जहां 13वें स्थान पर है वहीं चीन 8वें स्थान पर है। भारत ने मात्र 2 वर्षों में 93 स्थानों की छलांग लगाकर दुनियाभर को चौंका दिया है। इससे यह साफ हो गया है कि भारत में 5G का प्रभाव सिर्फ आंकड़ों में नहीं बल्कि ज़मीनी स्तर पर भी दिख रहा है।

5G Speed: 5G ने बदला भारत का डिजिटल भाग्य, इंटरनेट स्पीड में छोड़े 93 देश पीछे

डेटा खपत में भी भारत बना नंबर वन

Ericsson Mobility Report के मुताबिक भारत में प्रति व्यक्ति डेटा खपत दुनिया में सबसे अधिक है। जहां अमेरिका में 22GB और चीन में 29GB डेटा का मासिक उपयोग हो रहा है वहीं भारत में एक यूज़र हर महीने 32GB डेटा की खपत कर रहा है। खास बात यह है कि 5G उपयोगकर्ता औसतन 40GB डेटा प्रतिमाह खर्च कर रहे हैं।

टावरों से पटा देश, 5G हुआ आम

EY रिपोर्ट के अनुसार अब देश के 57% टेलीकॉम टावर 5G को सपोर्ट कर रहे हैं। मार्च 2025 तक भारत में 32.6 करोड़ 5G यूज़र्स हो चुके हैं जो कुल वायरलेस यूज़र्स का 28% हिस्सा हैं। यह दिखाता है कि 5G अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक भी इसकी पहुंच बन चुकी है।

स्मार्टफोन और UPI ने जोड़ा हर हाथ

आज भारत में 60 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हैं और औसतन हर यूज़र दिन में 4.9 घंटे मोबाइल पर बिताता है। 2024 में भारत ने कुल 1.1 ट्रिलियन घंटे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बिताए जो दुनिया में सबसे ज़्यादा है। इसके साथ ही 46 करोड़ लोग और 6.5 करोड़ व्यापारी हर दिन UPI से डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं। यह डिजिटल क्रांति भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!