भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान हुआ क्रैश,हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता हुए शहीद

नयी दिल्ली, (भाषा) मध्य भारत के एक वायुसेना अड्डे पर मिग-21 बाइसन के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए।

वायुसेना ने ट्वीट किया कि विमान ने एक लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरी थी, तभी वह हादसे का शिकार हो गया, जिसमें ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए।

हादसे के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ शुरू की गई है।

वायुसेना ने कहा, ‘‘मध्य भारत में एक वायुसेना अड्डे पर लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरते समय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!