26.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

रात भर वृद्ध महिला के साथ हैवानियत, ऑटो चढ़ाकर मारने का किया प्रयास, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Must read

ग्वालियर। शहर में एक वृद्ध महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पहले महिला को आरोपी ने पूड़ी बेलने के बहाने गिरवाई इलाके में बुलाया और फिर करीब 10 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया है। आरोपी का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने महिला को ऑटो से कुचल कर मारने का प्रयास किया। जब आज सुबह आसपास के लोगों ने बेहोश पड़ी महिला को देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायल अवस्था में पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी को भी पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार यानी आज सुबह शहर के गिरवाई इलाके में पहाड़ी पर एक महिला के निर्वस्त्र पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक निर्वस्त्र वृद्ध महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। महिला के शरीर पर घाव के कई निशान पाए गए हैं। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की और जब महिला को होश आया तो पूरी कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला आयोजनों में हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है और मंगलवार रात कल्लू पाल नाम का हलवाई महिला को कहीं काम पर ले जाने की कहकर गिरवाई में भगवानपुरा गांव के पास पहाड़ी पर ले गया था। जहां पर उसने महिला पर चाकू अड़ाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और रात भर पहाड़ी पर जंगल में उसे बंधक बनाकर हैवानियत करता रहा।

आरोपी का मन इससे भी नहीं भरा तो उसने महिला के हाथों में चाकू मारकर घायल कर दिया। बुधवार की अल सुबह 5 बजे एक ऑटो वाला उसे लेने पहाड़ी पर पहुंचा। जिसके बाद आरोपी ने ऑटो में बैठकर महिला के ऊपर से ऑटो को चढाकर उसे मारने का प्रयास किया और उसे मरा समझकर भाग निकला। पुलिस ने महिला के बयान पर गिरवाई थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी कल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!