मचा हड़कंप : कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पताल में किया भर्ती  

ग्वालियर :- ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक की तीसरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं और लंग्स इंफेक्शन से पीडित हो जाने के कारण उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है। इंफेक्शन के बढते ही उन्हे उचित उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बतादें कि कुछ दिन पहले विधायक प्रवीण पाठक का गार्ड भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। ऐहतियात के तौर पर उन्होने भी कोरोना संक्रमण जांच के लिए दो बार अपना सेम्पल दिया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आ गई। जिसके चलते उन्हे भोपाल निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। भर्ती होने के दौरान उनकी पुनः जाँच की गई जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!