Friday, April 18, 2025

आखिरकार CM शिवराज ने बता ही दिया, क्यों एक और विधायक ने कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ा 

भोपाल :- मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस में भागम-भाग का दौर शुरू हो गया हैं। कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इशारों-इशारों में कांग्रेस पर चुटकी ली हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के मन एक ही बात है कैसे उनके क्षेत्र का विकास हो, विकास के लिए वो बीजेपी में शामिल हुए हैं। विधायक का पद त्यागना आसान नहीं होता, लोग सरपंची नहीं छोड़ते, लेकिन उन्होंने विकास की भावना के लिए विधायक पद छोड़ा हम उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रद्युम्न की अपने ही परिवार में वापसी हुई हैं। मैं उनका स्वागत करता हूँ।

वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कांग्रेस में रहते हुए विकास के लिए कई प्रयास किए।  लेकिन कांग्रेस क्षेत्र का विकास ही नहीं कर पाई। इसीलिए उन्होंने बीजेपी का साथ दिया है। बुंदेलखंड के विकास के लिए बीजेपी हमेशा प्रयास करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!