आज से पत्रकारों को लगेगा टीका, विशेष कैंप लगाकर किया जाएगा टीकाकरण.. 18+ वालों का  बुधवार से वैक्सीनेशन शुरू 

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को 18+ वालों को वैक्सीनेशन शुरू होगा। वहीं आज से पत्रकारों को टीका लगाया जाएगा। जिलेवार विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।

सीएम शिवराज कोरोना कंट्रोल को लेकर एक्शन में मूड में हैं। मुख्यमंत्री ने किल कोरोना अभियान के तहत घर-घर सर्वे के दिए निर्देश दिए हैं। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों को दी मेडिकल किट दी जाएगी।

आपको बता दें सोमवार को मध्यप्रदेश में कोरोना के 12 हजार 62 नए संक्रमित सामने आए हैं।पिछले 24 घंटे में 93 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 13 हजार 408 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!