G-LDSFEPM48Y

भाजपा मध्यप्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का कोरोना से निधन

भोपाल |  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कुशल रणनीतिकार विजेश लूनावत का आज यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट के जरिए लूनावत के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कुछ देर पहले हृदयाघात के कारण श्री लूनावत का निधन हुआ। उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।

लूनावत पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे और उनका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।स्थिति गंभीर होने पर सोमवार को उन्हें एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया था।आज इसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने लूनावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!