आज रतलाम और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे सीएम शिवराज, कोरोना के हालात पर ले सकते है बड़ा फैसला

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन और रतलाम जिले के दौरे पर रहेंगे। CM शिवराज जिलों में कोरोना की समीक्षा बैठक लेंगे। वहीं शाम को भोपाल वापस आ जाएंगे। दौरे के दौरान सीएम शिवराज जिला क्राइसि​स कमेटी की भी बैठक लेंगे। बैठक में कोरोना के रोकथाम और उपायों को लेकर किए गए कामों की जानकारी लेंगे।

 

देखें सीएम शिवराज के आज के कार्यक्रम

दोपहर 12:35 बजे रतलाम पहुचेंगे,रतलाम में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक करेंगे
दोपहर 2:5 बजे उज्जैन पहुचेंगे और कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक करेंगे
ब्लॉक, ग्राम स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट ग्रुप और आम जनता को संबोधित करेंगे
शाम 5:15 बजे भोपाल लौटेंगे
शाम 5:30 बजे सीएम हाउस में कोरोना नियंत्रण समीक्षा बैठक करेंगे

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!