भोपाल :- मध्य प्रदेश के भोपाल में बैरगढ़ इलाके में टोटल लॉकडाउन के दौरान एक रेस्टोरेंट में चल रही पार्टी पर पुलिस ने रविवार देर रात छापा मारा। यहां लगभग 50 लोग पार्टी कर रहे थे। जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट से लेकर बैरगढ़ थाने तक इनका पैदल जुलूस निकाला। सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि हलालपुर मार्ग पर अक्कड़-बक्कड़ रेस्टोरेंट खु
आरोपितों में ज्यादातर व्यापारी वर्ग के हैं, जो रुविवार को टोटल लॉकडाउन के दौरान मौज-मस्ती के लिए पार्टी कर रहे थे। बैरगढ़ थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाहा का कहना है कि रेस्टोरेंट से लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने सूची बनाना शुरू कर दी है। रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। यहां से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद की गई हैं।


