सोने के भाव में गिरावट,चांदी की कीमतों में बदलाव, देखें क्या है आज का भाव

Author Picture
By Sharma Published On: June 19, 2021
gold silver rate sona chandi bhaao

इंदौर। गुरुवार की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में शुक्रवार को भी गिरावट रही। अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से गुरुवार को डॉलर की दर 2 महीने की ऊंचाई पर पंहुचा था। शुक्रवार को डॉलर ऊपरी स्तर से कुछ फिसला फिर भी बुलियन मार्केट अप्रभावित रहा। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की बिकवाली आ गई। इससे कॉमेक्स पर सोना 1800 डॉलर के नीचे पहुंच गया।

इंदौर सराफा में भी सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को सोने में करीब 200 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। जबकि चांदी में 700 रुपये की मजबूती आई। बाजार में सोना ऊपर में 49000 व नीचे में 48600 रुपये प्रति दस ग्राम गया। चांदी ऊपर में 69900 रुपये किलो गई और नीचे में यह 69200 रुपये किलो गई।

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में सोना ऊपर में 1,797 नीचे में 1771 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं चांदी ऊपर में 26.49 नीचे में 25.83 डॉलर प्रति ओंस रह गई। सराफा बाजार में ग्राहकों की संख्या तो बढ़ रही है लेकिन आर्थिक तंगी के चलते ज्यादातर लोग पुराना सोना बेचने आ रहे हैं और जिनके घरों में शादी है वो पुराने गहनें देकर नए गहनें ले रहे हैं। गुरुवार को सोना कैडबरी 48600 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी 68800 रुपये किलो पर बंद हुई थी।