गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना टीका कितना सेफ, जारी हुई नई गाइडलाइंस ये अहम बाते

कोरोना के टिके से डर रही गर्भवती महिलाओ को इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेगनेंट महिलाओं के टीकाकरण को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तीन दिन पहले ही सरकार ने कहा था कि गर्भवती महिलाओं को कोविड​​​-19 टीका लगाया जा सकता है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किए और कहा कि गर्भावस्था से कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा नहीं बढ़ता है। गाइडलाइन में कहा गया है कि ज्यादातर गर्भवती महिलाएं असिंटोमेटिक होंगी या उनमें हल्के लक्षण नजर आएंगे, लेकिन उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ सकता है और इससे भ्रूण भी प्रभावित हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि वे COVID-19 से खुद को बचाने के लिए सभी सावधानी बरतें, जिसमें COVID के खिलाफ टीकाकरण भी शामिल है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि गर्भवती महिला को COVID-19 के टीके लेने चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि गर्भावस्था के दौरान यदि कोई महिला COVID-19 से संक्रमित हो गई है, तो उसे प्रसव के तुरंत बाद टीका लगाया जाना चाहिए। क्या COVID-19 टीकों का कोई दुष्प्रभाव है, इस पर मंत्रालय ने कहा कि उपलब्ध COVID-19 टीके सुरक्षित हैं और टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को COVID-19 बीमारी से बचाता है।

किसी भी दवा की तरह एक टीके के दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो सामान्य रूप से हल्के होते हैं। वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला को हल्का बुखार हो सकता है, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द हो सकता है या 1-3 दिनों तक अस्वस्थ महसूस हो सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!