कोरोना से जंग जीत गए गृह मंत्री अमित शाह, रिपोर्ट निगेटिव

नई दिल्ली :- देश के गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद् ट्वीट कर दी। अमित शाह ने कहा कि “आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूँगा।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूँ।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!