24.2 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, केंद्रीय कर्मचारियों मिलेगा बड़ा तोहफा,इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Must read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी आज केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। केंद्रीय कैबिनेट की आज होने जा रही बैठक में कर्मचारियों को दिवाली से पहले सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने पर फैसला किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक मोदी कैबिनेट की बैठक सुबह 11.30 बजे होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में गति शक्ति प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी जा सकती है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया था। ऐसा माना जा रहा है कि यदि गति शक्ति प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाती है तो यह प्रोजेक्ट देश के विकास की गति को तेज करेगा।

बात दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रालयों की तमाम परियोजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित रूप से मंत्रिपरिषद की बैठकें करते हैं, जिनमें मंत्री महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेजेंटेशन देते हैं। कैबिनेट बैठकों से मंत्रियों को सभी कल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी मिलने में मदद मिलती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!