संतरे के फायदे और नुकसान,ज़्यादा संतरा खाने से हो सकता है नुकसान

Author Picture
By Sharma Published On: November 12, 2021

नई दिल्ली। खट्टे-मीठे संतरों का मौसम आ गया है। सभी के पसंदीदा संतरे को कई जगह नारंगी भी कहा जाता है। इसका खट्टा और मीठा स्वाद इसे स्नैक्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। साथ ही इसे खाने के सेहत से जुड़े कई लाभ भी हैं। संतरा न सिर्फ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए भरपूर विटामिन-सी भी देता है। लेकिन क्या ज़्यादा संतरे खाने से नुकसान भी हो सकता है? तो इसका जवाब है हां, हो सकता है।

 

 

100 संतरों में 47 ग्राम कैलोरी, 87 ग्राम पानी, 0.9 ग्राम प्रोटीन, 11.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.4 ग्राम चीनी, 2.4 ग्राम फाइबर और 76 प्रतिशत विटामिन-सी होती है। यह पोषण से लदा हुआ होता है, लेकिन इसे ज़रूरत से ज़्यादा नहीं खाना चाहिए। अगर एक व्यक्ति दिन में 4 से 5 संतरे रोज़ खाता है, तो इससे फाइबर के सेवन ज़्यादा हो जाएगा। इससे पेट ख़राब, पेट में दर्द, दस्त, पेट का सूजना और मतली जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। ज़रूरत से ज़्यादा विटामिन-सी के सेवन से सीने में जलन, उल्टी, नींद न आना और दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है।

 

 

संतरा प्रकृतिक तौर पर एसीडिक होता है, जिससे गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) से पीड़ित लोगों के पेट में जलन हो सकती है।जीईआरडी से पीड़ित लोगों को संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।कुछ गंभीर मामलों में, यह उल्टी और सीने में जलन का कारण बन सकता है। उच्च पोटेशियम के स्तर वाले लोगों को भी संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।ज़्यादा से ज़्यादा एक दिन में 1 से 2 संतरे का सेवन करना ही ठीक है।