28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP ठंड ने दी भारी दस्तक,अब अप्रैल-मई में गर्मी को लेकर चेतावनी

Must read

भोपाल।रिकॉर्ड तोड़ ठंड की अवधि इस बार अब तक भले ही 15 दिन ज्यादा हो गई हो, लेकिन आने वाले मौसम में गर्मी भी कम नहीं, बल्कि ज्यादा ही पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार अप्रैल और मई के बीच गर्मी भी कई रिकॉर्ड बना सकती है। इस बार ठंड के सीजन में सर्दी के लंबे दौर रहे। रात के मुकाबले दिन भी ज्यादा ठंडे रहे। इसी वजह से 13 कोल्ड डे का और 6 शीतलहर का ऑल टाइम रिकॉर्ड भी बना।

 

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक मिल रहे ट्रेंड के मुताबिक गर्मी भी ज्यादा पड़ने का अनुमान है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी और उनकी तीव्रता से इस बार ठंड की अवधि ज्यादा रही और तेज ठंड भी पड़ी। अभी फरवरी के पहले हफ्ते के अंत में ठंड का एक दौर और आने का अनुमान है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे शुक्ला कहते हैं तय मापदंडों, उपलब्ध रिकॉर्ड एवं ट्रेंड के लिहाज से भोपाल में 15 मार्च से 15 जून तक तेज गर्मी पड़ती है। कभी कभी जून का पहला पखवाड़ा भी बहुत गर्म होता है। 2019 में जून में पूरे सीजन में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी।

 

शहर में रविवार को दिन का तापमान 27.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। इसमें 2.3 डिग्री का इजाफा हुआ। रात में मौसम के तेवर अभी भी ठंडे बने हुए हैं। रात का तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

 

1. वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी और उनकी इंटेंसिटी यानी तीव्रता भी कम हो। इस सिस्टम का प्रभाव उत्तरी भारत के आखिरी छोर पर पहुंच जाए। 2. राजस्थान में बनने वाला प्रेरित चक्रवात यानी इंड्यूस साइंस नहीं बने 3. उत्तरी हवा का आना बंद हो। इसका रुख बदले।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!