भाजपा नेता लिखकर दे, बिजली बिल माफ हो गए : कांग्रेस अध्यक्ष नानक चंदनानी

दिग्विजय सिंह के निर्देश पर कांग्रेस संतनगर में बिजली माफी धोखा है अभियान चला रहा है। वह कैंप लगाकर फार्म भरवा रहे हैं ओैर बता रहे हैं। भाजपा नेता गरीबों को गुमराह कर रहे हैं कि उनके बिजली बिल शिवराज सरकार ने माफ़ कर दिए हैं, जो झूठ है। उपचुनाव को देखते हुए सरकार ने पुराने बिलों को रोक लगाकर मौजूदा महीने के बिल जमा करने के लिए कहा है। पुराने बिलों की बकाया उपचुनाव के बाद वसूला जाएगा। बिजली बिलों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में तनातनी जा रही हैं, जहां कांग्रेस अधिक बिल आने के फार्म भरवा रही है, वहीं भाजपा नेता शिवराज सरकार ने बिल माफ कर दिए, लोगों को बात रहे हैं। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नानक चंदनानी ने कहा कि भाजपा नेताओं को लिखकर देना चाहिए, बिजली बिल माफ हो गए है।

सच तो यह है कि उपचुनाव के बाद पूरा बकाया उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा। चंदनानी ने मोदी की जनधन योजना पर भी सवाल किया, उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि 15-15 लाख खाते में आएंगे, 15लाख तो नहीं आए। जिनने खाते खुलवाए थे। मिनिमन बैलेंस न होने की स्थिति में जमा राशि में से कटौती की गई। मारण ने कहा कि भाजपा ने केवल हमेशा जनता को गुमराह कर वोट हासिल करने का काम किया है पर अब जनता उन्हें माफ़ करने वाली नहीं है वह आज समझ रही है कि कांग्रेस सरकार के समय जो राहत उन्हें मिल रही थी अब भाजपा सरकार में उन्हें केवल लुटा जा रहा है। फार्म भरो अभियान में 150 फार्म भरे गए। कैंप का आयोजन बेहटा गांव में किया गया। पूर्व पार्षद अशोक मारण, प्रभारी जगदीश सांवले ने लोगों से फार्म भरवाए। ये वह लोग थे, जिनके कांग्रेस सरकार में 100 रूपये बिल आता था, जो शिवराज सरकार में हजारों का आया है। अभियान में महेश गुरबानी, प्रकाश विधानी, रमा विश्वकर्मा, मोनू कहर, हर्ष मांझी, यश राजपूत,अमन रंजक, विवेक मांझी, बसन्ती मांझी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!