Saturday, April 19, 2025

इस दिन सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर दौरे पर

ग्वालियर। ग्वालियर में माधवराव सिंधिया के जन्मदिन पर 10 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी असमंजस में हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए आपरेशन गंगा का नेतृत्व कर रहे हैं। उनका अभी तय नहीं है कि सिंधिया विदेश से कब लौटेंगे। सिंधिया के विदेश से लौटने के स्पष्ट संकेत मिलने के बाद मुख्यमंत्री का नगर आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम तय होगा। मुख्यमंत्री विशेष रूप से ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के जन्मदिन पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए आ रहे हैं। भोपाल से मिले संकेत के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

थीम रोड पर ही अम्मा महाराज की समाधि है। यहां स्मार्ट रोड का कार्य चल रहा है। ट्रैफिक भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रहा है। मुख्यमंत्री के कारकेड को छत्री तक लाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का कहना है कि 10 मार्च को माधवराव सिंधिया की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने की संभावना है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सिंधिया अभी विदेश में हैं।

इसलिए अभी अधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। सिंधिया के विदेश से लौटने की स्थिति साफ होने के बाद ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होगा। हालांकि सिंधिया ने अपने सर्मथकों को 10 मार्च से पहले यूक्रेन से वापस लौटने के संकेत दिए हैं। इसके बाद ही सिंधिया समर्थकों ने तैयारियां शुरू कर दी है। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि माधवराव सिंधिया की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भजनों की प्रस्तुती का कार्यक्रम हैं। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट सहित आधा दर्जन के लगभग प्रदेश सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!