आज बीजेपी की चुनावी रणनीति भोपाल में तय होगी, साथ ही लेंगे फीडबैक-बी.एल. संतोष

Author Picture
By Sharma Published On: September 9, 2020
BJP

भोपाल।  उपचुनाव को लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हो चूका है। प्रदेश कार्यालय में आज बी.एल. संतोष के नेतृत्व में बैठक होगी। बीजेपी के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष आज भोपाल पहुंचेंगे। बीएल संतोष चुनावी मंथन और बीजेपी की रणनीतियां तय करेंगे। उपचुनाव की तैयारियों का फीडबैक भी लेंगे। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद रहेंगे और प्रदेश की स्थिति पर चर्चा करेंगे।साथ ही साथ वे विस उपचुनाव प्रभारियों, विस संचालन, प्रबंधन समिति ओर विस्तारकों कि भी बैठक लेंगे। अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता की वो क्या प्लान लेकर जनता के सामने आएंगे।