27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

देवर ने अपने दोस्तों से करवाया भाभी का रेप, पति जेल में बंद

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर में एक महिला का पति जेल में बंद था तो उसके देवर ने उससे मिलवाने के नाम पर शहर लाकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो उसके दोस्त दुष्कर्म करने लगे। देवर के दोस्तों ने गर्दन पर तलवार रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो शूट कर लिया। साथ ही ब्लैकमेल करने लगे। घटना शहर के पुरानी छावनी मोतीझील कृष्णा नगर कॉलोनी की है। जब महिला का पति जेल से छूटकर आया तो उसके सामने वीडियो पेश कर दोनों में झगड़ा करा दिया। महिला ने मामले की शिकायत ग्वालियर एसएसपी ऑफिस में की है। मामले की जांच एएसपी शहर अभिनव चौकसे ने पुरानी छावनी थाना को दी है।

 

 

 

डबरा के हथनौरा गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का पति कुछ समय पहले मारपीट के मामले में शिकायत के बाद जेल चला गया था। इसके बाद महिला को उसका देवर यह कहकर शहर ले आया कि वह वहां हर सप्ताह पति से जेल में मुलाकात करवाता रहेगा और मजदूरी का काम भी दिला देगा। यहां मोतीझील कृष्णा नगर कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर महिला को वहां रखा और देवर ने दुष्कर्म किया। जब भाभी ने विरोध किया तो देवर जान से मारने की धमकी देता था। इस दौरान देवर का दोस्त लल्ला भी आता जाता था। महिला ने देवर की शिकायत गिजोर्रा थाना में की थी। वहां पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पर देवर के जेल जाते ही उसके साथी लल्ला उसे अपनी बहन के घर पर ले गया। वहां लल्ला, उसके साथी प्रमोद नंदू व बंटी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इन्होंने गले पर तलवार लगाकर दुष्कर्म किया है। जब विरोध किया तो वीडियो शूट कर लिया और ब्लैकमेल करने लगे।

 

 

पति को वीडियो दिखाकर बदनाम कर झगड़ा कराया

महिला ने शिकायत की है कि जब उसका पति जेल से छूटकर आया तो लल्ला ने उसका वीडियो पति को दिखा दिया। जिसमें उसने तलवार की दम पर यह भी कहलवाया था कि मेरी मर्जी से ही सब कुछ हो रहा है। यह वीडियो देखने के बाद उसकी बदनामी हुई और पति से विवाद हुआ। अब पति उसे छोड़कर गांव चला गया है और आरोपी उसे धमका रहे हैं। जब मामले की शिकायत उसने पुरानी छावनी थाने में की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मामले में पीड़ित महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी शहर अभिनव चौकसे का कहना है कि महिला ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही पुरानी छावनी को जांच करने के लिए कहा गया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!