27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

लिव इन रिलेशन में रहे रही प्रेमिका के हुआ बेटा तो शादी से मुकरा प्रेमी  

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर में एक छात्रा डेढ़ साल तक शादी के सपने देखते हुए बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रही। कुछ दिनों बाद पता लगा कि बॉयफ्रेंड की पहले ही एक पत्नी और दो बच्चे हैं। फिर भी प्रेमी की बातों में आकर उसके साथ रही। कुछ समय पहले प्रेमी को एक अपराध में जेल जाना पड़ा। इस दौरान छात्रा ने बेटे को जन्म दे दिया। अब जब प्रेमी जेल से बाहर आया तो उसने बच्चे को अपना नहीं मानते हुए छात्रा को घर से निकाल दिया। घटना रामाजी का पुरा बहोड़ापुर की है। छात्रा ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर जबरन साथ रखने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

शहर के बहोड़ापुर रामाजी का पुरा निवासी 20 वर्षीय असमत (बदला हुआ नाम) बीए की छात्रा है। उसकी दोस्ती साल 2020 में रामाजी का पुरा में ही रहने वाले राजू उर्फ राशिद खां से हुई थी। राशिद ने उसे प्यार के जाल फंसाया और शादी करने के सपने दिखाकर अपने घर ले गया। 15 अक्टूबर 2020 को वह उसे अपने साथ ले गया और छात्रा को अपने साथ लिव इन रिलेशन में रखा। छात्रा के परिजन ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। कुछ समय बाद छात्रा को पता लगा कि राशिद खुद को कुंवारा बताता था, लेकिन उसकी तो एक पत्नी और दो बच्चे हैं। जब उसने विरोध किया तो राशिद ने उसे फिर झांसा दिया कि वह उसे साथ रखेगा और पत्नी को तलाक देगा। इस पर छात्रा के साथ वह जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। नवंबर 2021 मंे राशिद को एक अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे जेल हो गई। इधर जनवरी में छात्रा ने उसके एक बेटे को जन्म दिया।

 

जेल से छूटते ही बच्चा और उसकी मां को घर से निकाला मार्च 2022 को राशिद जेल से छूटकर आया। जब वह छूटकर आया तो उसकी प्रेमिका ने उसे बताया कि उसने उसके बेटे को जन्म दिया है। इस पर प्रेमी का कहना था कि यह उसका बच्चा नहीं है। न ही उसका उससे कोई संबंध है। इसके बाद उसने बच्चा सहित उसकी मां को घर से निकाल दिया। साथ ही धमकाया कि यदि पुलिस के पास गई तो उसे और उसके बच्चे को मार देगा। वो जेल जाने से नहीं डरता है। जिसके बाद पीड़िता बहोड़ापुर थाने पहुंची और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस मामले में सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि मामले की शिकायत 20 साल की युवती ने की थी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!