मनचले ने किया महिला पर कमेंट, तो पति और पत्नी ने मिलकर पीटा

ग्वालियर। ग्वालियर में एक मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक महिला और उसका पति मनचले से मारपीट कर रहा है। महिला पर मनचले ने कुछ कमेंट किया था। जिसके बाद महिला ने उसका मुंह नोंचते हुए चांटा जड़ दिया। महिला के पति ने उसकी बेल्ट से पिटाई लगा दी। इतना ही नहीं मनचले ने भी पिटाई का विरोध करते हुए हाथ-पैर चलाने का प्रयास किया है, लेकिन उस समय तक वहां काफी लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद मनचला भाग गया। यह वीडियो सिकंदर कंपू का बताया जा रहा है। पर इस झगड़े की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है। पर वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चर्चित हो रहा है।

 

 

सोशल मीडिया पर आया वीडियो सिर्फ एक मिनट 06 सेकंड का है। पर इस वीडियो में पूरा ड्रामा है। पहले महिला पर एक मनचला कुछ कमेंट करता है। उसे पता नहीं था कि पीछे उसका पति आ रहा है। इसके बाद महिला ने मनचले की कॉलर पकड़ी। महिला के पीछे आ रहे युवक (जिसे उसका पति बताया जा रहा है) ने बेल्ट व पास ही पड़ी एक प्लास्टिक पाइप उठाकर मनचले की पिटाई। महिला ने उसकी कॉलर पकड़ी तो पति ने बेल्ट मारा। इसके बाद मनचले ने हावी होने का प्रयास किया तो महिला ने उसका मुंह पकड़कर नोंच लिया। इसके बाद वहां कई लोग एकत्रित हो गए और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष वहां से थाने जाने की धमकी देकर निकले, लेकिन एक भी पक्ष थाने नहीं पहुंचा है। इस दौरान मारपीट के दौरान महिला के कान की बाली भी वहीं गिर पड़ी थी जाे कुछ देर बाद मिल गई। यह महिला सिकंदर कंपू की रहने वाली है और यह वीडियो भी वहीं का बताया जा रहा है। पर मनचला कौन है और महिला कौन थी यह पता नहीं चल सका है।

 

 

पिछले कुछ दिन में इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं कि जिसमें सड़क पर किसी महिला, छात्रा को किसी लड़के ने कुछ कमेंट्स किया तो उसने सहन करने के बदले करारा जवाब दिया। शहर में आए दिन सड़क पर इस तरह की छींटाकशी बढ़ती जा रही है। पर महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। महिलाएं जागरूक हो रही हैं।

हर दिन थाने पहुंचते हैं छेड़छाड़ के मामले ग्वालियर में हर दिन एक से दो मामले छेड़छाड़ के पुलिस थाने तक पहुंचते हैं। यह तो वह मामले होते हैं जिनमें फरियादी पक्ष सीधे थाने पहुंच जाता है, लेकिन कई मामले ऐसे होते हैं जो बदनामी के डर से थाने तक नहीं पहुंच पाते हैं। ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी ने अपने पूरे अफसरों को महिला अपराधों में गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश तक दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!