पत्नी से पति के एक्सीडेंट की बात कहकर किया रेप

ग्वालियर। ग्वालियर में बीते 24 घंटे में दुष्कर्म 4 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें दो मामले शहर के कंपू, जनकगंज तो दो मामले डबरा में दर्ज किए गए हैं। चारों मामलों में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले पहचान वाले या करीबी हैं। कंपू में छात्रा से दुष्कर्म करने वालों ने पहले उससे फेसबुक पर दोस्ती की फिर कॉलेज के सामने से उसका अपहरण कर ले गए। यूपी में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। डबरा में पति के दोस्तों ने एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। डबरा के दूसरे मामले में पहले मामले के आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। रेप की क्रॉस मामला पहली बार दर्ज हुआ है। पुलिस ने इन मामलों के थाने पहुंचने के बाद तत्काल FIR दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। दुष्कर्म के मामले इस प्रकार हैं।

 

डबरा में रहने वाली 28 वर्षीय अर्चना (बदला हुआ नाम) विवाहित महिला है और पति के साथ रहती है। महिला ने थाने आकर शिकायत की है कि 16 मई को वह जब घर पर अकेली थी, उसी दौरान घर के पास रहने वाला कल्ला कडेरे व उसका साथी मानसिंह बाइक लेकर घर आए और मुझे बताया कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में पति घायल है और वह अस्पताल में बुला रहे हैं। एक्सीडेंट की बात सुनकर महिला घबरा गई और दोनों के साथ अस्पताल जाने के लिए बाइक पर सवार हो गई। इसके बाद कल्ला व मानसिंह उसे सिमरिया टेकरी लेकर पहुंचे तो महिला ने पूछा कि यहां पर बाइक को क्यों रोकी है, उस पर दोनों बोले की हमें एक मिनट का काम है। इसके बाद दोनों ने सुनसान इलाका देख पहले मानसिंह ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं कल्ला उसके साथ जोर जबरदस्ती कर पाता उससे पहले पीड़िता का शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो कल्ला व मानसिंह उसे छोडक़र भाग निकले। पीड़िता बदनामी के डर से चुप रही, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करने लगे तो 11 जून को पीड़िता डबरा थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

डबरा इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय विमला (बदला हुआ नाम) शादीशुदा महिला ने थाने में शिकायत की है कि 29 मई को जब वह घर में अकेली थी तभी पास में रहने वाला जितेन्द्र कुशवाह घर में आ घुस आया। उसने विरोध किया तो उसके मुंह को हाथ से दबाकर उसे चुप करा दिया। उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं न्यूड फोटो ले लिए। उसके बाद से लगातार आरोपी उसे जान से मारने की धमकी व समाज में बदनाम करने की बात कहकर बार-बार दुष्कर्म कर रहा था। जितेन्द्र डबरा में दुष्कर्म के पहले मामले में पीड़िता का पति है। उस पर मामला दर्ज कराने वाली उसी घटना के एक मुख्य आरोपी की पत्नी है। मामला दुष्कर्म पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए भी किया गया हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

 

फेसबुक पर दोस्ती, अपहरण, राजस्थान-यूपी में रेप ग्वालियर में दतिया से पढा़ई के लिए आई छात्रा 22 वर्षीय कामिनी (बदला हुआ नाम) को सौरभ सिसौदिया अपहरण कर के राजस्थान और यूपी लेकर पहुंचा। वहां उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो उसे जान से मार देगा। किसी तरह छात्रा वहां से ग्वालियर लौटी। कुछ समय पहले छात्रा की फेसबुक पर सौरभ से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिन में दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि वह उसे पर खुद से ज्यादा विश्वास करने लगी। 6 जून शाम 5.30 बजे जब छात्रा केआरजी कॉलेज के सामने ऑटो स्टेंड पर खड़ी थी। तभी गिरवाई का रहने वाला सौरभ सिसौदिया उसके पास आया और उसे लिफ्ट ऑफर की।सके बाद वह उसका अपहरण कर ले गया। उसे राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शहरांे में ले जाकर बंधक बनाकर रखा और बार-बार दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता 10 जून को वह छूटकर ग्वालियर पहुंची और 11 जून को कंपू थाने पहुंची। यहां पुलिस ने अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया है। एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि डबरा के दोनों मामले दो महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर ही लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। शहर के दोनों मामलांे में पीड़िताओ की आरोपियों से पहचान थी। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!