26.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की ये मांग

Must read

ग्वालियर। अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की मांग की, जातिगत जनगणना से पता चलेगा कि यादव नंबर वन पर हैं, इसी जनगणना से अहीर रेजिमेंट का रास्ता खुलेगा। सांसद केपी यादव के संबंध में कहा कि अभी यह गलत रास्ते पर है। हम सबका दायित्व है कि इन्हें सही रास्ते पर लाएं, उनका इशारा केपी यादव के भाजपा में होने की तरफ था। अखिलेश यादव यहां यादव समाज के जन्‍माष्‍टमी पर आयोजित चचल समारोह में भाग लेने के लिए आए थे।

 

अखिलेश यादव ने समाज के लोगों से पूछा भगवान कृष्ण का पहला नाम क्या था। किसी ने कहा माखन चोर। नेता जी नाराज होकर बोले भाजपा की भाषा मत बोलो। कृष्ण का पहला नाम घनश्याम था। केपी यादव ने मंच से कृष्ण जन्म भूमि पर रामलला की तरह भव्य मन्दिर की इच्छा जाहिर की। अखिलेश यादव इस पर कुछ नहीं बोले कोटेश्वर से चल समारोह को अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चल समारोह शुक्रवार दोपहर कोटेश्वर मंदिर से शुरू हो गया। यह समारोह में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थोड़ी ही देर में शामिल होंगे। वे चल समारोह में समाज के लोगों को संबोधित भी करेंगे। समारोह मुरार में विसर्जित होगा। चल समारोह में ग्वालियर शहर सहित अंचल भर के यादव समाज के लोग शामिल हो रहे हैं।

 

महासभा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि अखिलेश यादव लखनऊ से विशेष विमान से आएंगे। जहां उनकी आगवानी समाज के वरिष्ठ लोग करेंगे। अखिलेश यादव सबसे पहले मितेंद्र सिंह यादव, उसके बाद प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह व अशोक यादव के निवास पर समाज के लोगों से भेट करेंगे। इसके बाद चल समारोह में भाग लेंगे। चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा, जो इंदरगंज चौराहा, शिंदे की छावनी से होता हुआ कोटेश्वर मंदिर पहुंचेगा। इसमें गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व एमएलसी सुंदर यादव, पूर्व मंत्री भागवान यादव व रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हरि सिंह यादव भाग लेंगे।

 

 

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. बालकृष्ण ने आदर्श लाल टिपारा गोशाला मुरार का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का मूल केंद्र है। गोसेवा विविधताओं से भरी हुई है। गौ माता की सेवा से समस्त देवी देवता प्रसन्न होते है। जो गौ माता की सेवा करता है गोमाता स्वयं उनकी रक्षा करती हैं। इससे पूर्व ए बालकृष्णन ने गौ पूजन किया। गोशाला का प्रबंधन देख रहे स्वामी ऋषभदेवा नंद ने बताया कि गोमाता में लक्ष्मी का निवास है। वर्तमान आर्थिक युग में इस भाव को स्थापित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सुरेश पाठक , नितिन अग्रवाल, अंशुमान सेंगर और नितेश भटनागर आदि मौजूद थे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!