अनाथ हुए बच्चों के साथ सीएम शिवराज मनाएंगे दीपावली आज

भोपाल। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद बगैर किसी बंदिश के दो साल के बाद दीपावली महापर्व पूर्ण उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कोविड काल में अनाथ हुए बच्‍चों की भी सुध ली है। सीएम शिवराज सिंह चौहान कोविड काल में अनाथ हुए बच्‍चों के साथ दीपावली मनाने जा रहे हैं। आज मुख्‍यमंत्री आवास में विशेष आयोजन होने जा रहा है, जहां सीएम शिवराज इन बच्‍चों के साथ दीपावली का जश्‍न मनाएंगे।

 

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मैं दीपावली अपने उन भांजे भांजियों के साथ मनाऊंगा, जिनके माता-पिता कोविड के दौरान नहीं रहे। वह अपने आप को अकेला ना समझें। उनके मम्मी पापा नहीं है, लेकिन मामा तो है। हम लोगों के होते प्रदेश में कोई भी बच्चा अनाथ से नहीं रह सकता। जो बच्चे भोपाल और आसपास के इलाकों से हैं, वे यहां भोपाल में दिवाली मनाएंगे। बाकी जिलों में भी हर जगह कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है, उनके साथ दीपावली मनाएं, उनको उपहार दें, उनके साथ भोजन करें और उनको एहसास नहीं होने देंगे कि वह अकेले हैं। मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वह खुशियां बांटे।

 

 

दीपावली के पावन पर्व पर आसपास कोई गरीब, कोई ऐसे बेटा-बेटी जिसके माता-पिता ना हो उनको वह अपनाएं, उनके साथ खुशियां बांटे। खुशियां बांटने से और बढ़ती है और हम लोगों के होते हुए कोई बिना पालक के कैसे रह सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!