नगर निगम का कर्मचारी फांसी के फंदे पर झूला

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में एक नगर निगम कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक रविवार रात को बाजार से घर लौटा और रूम में जाकर फांसी लगा ली। जब परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हजीरा स्थित चौड़े के हनुमान मंदिर के पास हनुमान नगर निवासी 38 वर्षीय राजकुमार सिंह बैस पुत्र मूरत सिंह नगर निगम में कर्मचारी था। वह नगर निगम के जोन कार्यालय में बाबू था। राजकुमार का भाई रामअवतार बैस भाजपा नेता है। वह ऊर्जा मंत्री व सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर का खास है।

रविवार रात नगर निगम कर्मचारी राजकुमार बाजार से लौटा तो अपने रूम में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे पर लटका मिला। चेक किया, तो उसकी नब्ज चल रही थी। इस पर परिजन उसे लेकर पहले बिरला अस्पताल और फिर जेएएच पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हजीरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे है कि उसने ऐसा क्यों किया, बल्कि परिजन का कहना था कि शाम तक सब ठीक था। ऐसा लगा ही नहीं कि राजकुमार के मन में कुछ ऐसा चल रहा है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया का कहना है कि युवक ने फांसी लगा लगाई है। कारण के बारे में पता नहीं चला है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!