लिव इन पार्टनर को प्रेमी ने छत से दिया धक्का, तो प्रेमिका पहुंची अस्पताल

ग्वालियर। ग्वालियर में लिव इन पार्टनर को छत से फेंककर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर एक युवक ने तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। शादी का वादा कर हर रात आबरू लूटी। अब जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी प्रेमी ने उसे दो मंजिल की छत से नीचे धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरकर लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जाता है कि शहर के गुढ़ी गुढ़ा का नाका निवासी 19 वर्षीय युवती की तीन साल पहले हस्तिनापुर निवासी प्रदीप जाटव पुत्र कप्तान सिंह से दोस्ती हुई थी। जब प्रदीप कुमार ने उसे प्यार का इजहार किया था तो पीड़िता नाबालिग थी। मूल रूप से वह घाटीगांव की रहने वाली है। प्रदीप ने उसका विश्वास जीतकर शादी का वादा किया। बीते तीन साल से वह प्रदीप के साथ लिव-इन-रिलेशन में मुरार के छह नंबर चौराहा स्थित एक फ्लैट में रह रही थी। यहं प्रदीप उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी वह शादी के लिए कहती तो वो टाल जाता। दो माह पूर्व युवती को पता लगा कि वह गर्भवती हो गई है। जिस पर उसने प्रदीप पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

 

 

दो दिन पहले युवती व प्रदीप छत पर थे, यहां युवती ने शादी का दबाव बनाया और प्रदीप को बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। इस पर उनके बीच विवाद हुआ। प्रदीप ने गर्भ गिराने की बात कही, लेकिन युवती बच्चे को जन्म देना चाहती थी। इस पर उनके बीच विवाद होने लगा और गुस्से में प्रदीप ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह दो मंजिल से गिरने से गंभीर घायल हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

दो मंजिल से फेंके जाने पर पीड़िता घायल है और अस्पताल में जिन्दगी की जंग लड़ रही है। लेकिन उसकी आंखों से आंसू चोट के कारण नहीं बल्कि विश्वास के टूटने पर निकल रहे है, क्योंकि जिस पर भरोसा कर उसने अपनों का साथ छोड़ा, उसने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस का कहना है कि घायल युवती को उपचार के लिए भर्ती कराकर उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!