Saturday, April 19, 2025

रेलवे इंजीनियर की 24 वर्षीय पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी

सिवनी। रेलवे इंजीनियर की 24 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति बुधवार की शाम नैनपुर से सिवनी रेलवे स्टेशन पहुंचा। वह घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अयोध्या बायपास भोपाल निवासी कल्पेश राजपूत पिता बलराम सिंह राजपूत का 24 वर्षीय स्वाति राजपूत से 5 दिसंबर 2021 को विवाह हुआ था। कल्पेश टैक्सकॉम रेल एंड इंजीनियर लिमिटेड कंपनी में काम करता है। वह पिछले 4 सालों से सिवनी रेलवे स्टेशन ब्रॉडगेज का काम देखता है। वह दोनों छिंदवाड़ा रोड स्थित मकान में किराए से रह रहे थे। घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं रहता था।

 

 

पति कल्पेश सुबह लगभग 9 बजे घर से सिवनी रेलवे स्टेशन काम के लिए निकला था। सिवनी रेलवे स्टेशन से वह काम के चलते नैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। शाम को जब वह सिवनी रेलवे स्टेशन वापस लौटा, तभी उसकी सास का फोन आया। उन्होंने अपने दामाद को बताया कि बेटी स्वाति फोन नहीं उठा रही है। उसने घर पहुंचकर देखा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला, तो इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। वह मकान की खिड़की से अंदर किसी तरह पहुंचा, जहां पत्नी फांसी के फंदे पर लटकती मिली। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कल्पेश व स्वाति का विवाह 5 दिसंबर 2021 को हुआ था। बुधवार को स्वाति ने सुबह अपनी मां राम सुंदरी राजपूत निवासी माल्थोन सागर से और चचेरी बहन से भी फोन से बात की थी। इनके बीच क्या बातचीत हुई, यह तो पता नहीं चल पाया है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने मृतिका के ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!