26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत

Must read

नई दिल्ली। मसूरी-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। घायलों को देहरादून रेफर किया गया है। वहीं, कुछ लोगों का मसूरी के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। बताया गया कि करीब 30 लोग रोडवेज बस में सवार थे। बस मेसानिक लॉज स्टैंड से देहरादून के लिए रवाना हुई थी।

जानकारी केअनुसारआइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार लोगों को निकाला। जानकारी मिलते ही एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्टर पीएस डंगवाल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बस मसूरी से देहरादून लौट रही थी। तभी शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!