Saturday, April 19, 2025

पति ने पत्नी का गला काटकर ली जान, फिर खुद पी लिया जहर

उज्जैन। उज्जैन में शनिवार सुबह पति और पत्नी खेत पर गए तो खुशी-खुशी थे। खेत पर न जाने उनके बीच क्या विवाद हुआ कि पति ने पत्नी का गला काटकर जान ले ली। फिर पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड की जानकारी उस समय लगी जब दंपत्ति का आठ वर्षीय बेटा खेत पर पहुंचा। उसकी मां का गला कटा हुआ था। पिता भी बेसुध था। मामले की जानकारी लगते ही खाचरोद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नंदवासा में दिनेश पिता रमेश उम्र 35 वर्ष सुबह पत्नी भावना के साथ अपने खेत पर काम करने गया था। दोपहर तीन बजे उसका बेटा आशीष स्कूल से घर पहुंचा। घर पर स्कूल बैग रखकर खेत चला गया। जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तो उसने मां को लहुलुहान हालत में देखा। फिर पिता को तलाशा तो वह भी कुछ ही दूरी पर बेसुध हालात में मिले। उसके पिता के मुंह से झाग निकल रहे थे। बेटे के रोने की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण मौक़े पर पहुंचे। इस समय तक युवक की सांसें चल रही थी। तत्काल परिजन उसे रतलाम अस्पताल लेकर पहुंचे पर तब तक युवक को मृत घोषित कर दिया।

 

मामले में अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ जिससे पत्नी की हत्या कर पति ने खुद किटनाशक पीकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवारज़नों से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। मामले में खाचरौद थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविकता का पता चल सकेगी। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!