G-LDSFEPM48Y

आधी रात को सड़क पर लड़कियों ने आते जाते लोगों के साथ की गाली गलौज

ग्वालियर। ग्वालियर में आधी रात सड़क पर निकली तीन युवतियों ने हंगामा मचा दिया। आते-जाते लोगों से गाली गलौंज की। सड़क पर लड़खड़ाते हुए चल रहीं लड़कियों का एक लड़के ने वीडियो शूट किया तो युवतियां उसके पीछे पत्थर लेकर दौड़ी, इतना ही नहीं गंदी-गंदी गालियां भी दीं। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं, लेकिन लड़कियां पुलिस जवानों से भी काबू नहीं हो रही थीं।

 

इसके बाद महिला पुलिस बुलाई गई और तीनों युवतियों को थाने ले जाया गया है। पता लगा है कि इनमें से दो लड़कियां। हॉकी प्लेयर हैं और वहीं किसी पॉश कॉलोनी में किराए पर रहती है। तीसरी युवती तो उनका शोर सुनकर उन्हें लेने आई थी। लड़कियां काफी नशे में नजर आ रही थी। पुलिस उनका मेडिकल भी करा रही है।

 

ग्वालियर के पड़ाव-फूलबाग स्थित रवि नगर सेवा नगर रोड से आगे सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात कुछ युवतियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवती रात के अंधेरे में सड़कों पर घूम रही थीं। लड़खड़ा रही थीं। इसी समय एक लड़के ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख युवतियां भड़क उठीं। एक लड़की पत्थर लेकर लड़के के पीछे भागी। साथ ही वह गालियां भी दे रही थी। इतना ही नहीं जिस घर की तरफ से युवक निकलकर आया था वहां भी उन्होंने पत्थर फेंके। राहगीरों ने सड़क पर हंगामा की खबर पुलिस कन्ट्रोल रूम पर दी। युवतियों द्वारा हंगामा की खबर मिलते ही रात गश्त पर निकले पुलिसकर्मी स्पॉट पर पहुंचे, लेकिन वह युवतियों को काबू नहीं कर पाए। युवतियों ने पुलिस से भी अभद्रता की। पुलिस अफसरों के नाम से गालियां दीं। इसके बाद थाने से फोर्स व महिला पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद तीन युवतियों को लेकर पुलिस पड़ाव थाना पहुंची। सुबह तक उनसे पूछताछ की जा रही है। युवतियों ने थाना पर पुलिस को बताया कि वह रात को घूमने और मेडिसिन लेने निकली थीं, लेकिन एक लड़का उनका वीडियो बनाने लगा जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया। लड़के का पीछा किया तो वह भाग गया। यह युवतियों की बताई कहानी है, लेकिन पता लगा है कि वह रास्ते से गुजर रहे लोगों से गाली गलौज कर रही थी। वह हंगामा कर रही थीं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!