22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, राहु और बृहस्पति देंगे कष्ट

Must read

राशि। राहु और बृहस्पति अगर एक ही राशि में हो तो गुरु चांडाल योग बनता है। यह योग सबसे नकारात्मक योगों में से एक है। अगर समय रहते गुरु चांडाल योग का उपाय न किया जाए तो शुभ योग निष्प्रभावी हो जाते हैं। मान्यता है कि इस योग से व्यक्ति का चरित्र कमजोर हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

मेष राशि
मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान यात्रा में सावधानी बरतनी होगी। आप किसी काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। न चाहते हुए भी आपको खर्चे करने पड़ेंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इन 7 महीनों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। व्यापार या निवेश संबंधी फैसले सोच समझकर लें। आपको स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अशुभ समाचार मिलने के संकेत है। प्रोफेशल लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर बॉस से विवाद हो सकता है। आपके काम में रूकावट आएंगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों पर गुरु चांडाल योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान अधिक खर्च करने से बचें। खुद को शांत करने और तनाव से बचने के लिए योग करें। करियर और परिवार में अशांति आपके हेल्थ पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। आपकी राशि में अष्टम भाव में गुरु चांडाल योग बन रहा है। घर, वाहन या कोई संपत्ति खरीदते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि
गुरु चांडाल योग के कारण धनु राशि के जातकों को परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपका बजट गड़बड़ा सकता है। काम में कुछ दिक्कतें आ सकती है। बॉस आपके काम से नाखुश रहेंगे। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!