22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

हमीदिया अस्पताल में रखे शव को चूहे ने कुतरा

Must read

भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में शव का कान चूहों ने कुतर दिया। इसका पता परिजनों के मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेने जाने पर लगा। इसको लेकर परिजनों ने आपत्ति जताई और हंगामा किया।

 

 

जानकारी के मुताबिक भोपाल के परवलिया निवाससी 50 वर्षीय बीआर सिंह का सोमवार को निधन हो गया था। उनका शव रात में हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेने पहुंचे तो दोनों कानों से खून निकल रहा था। इसकी जानकारी लेने पर पता चला कि शव के कान चूहों ने कुतर दिए। इस मामले में अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने पर उन्होंने भी चूहों से परेशानी की बात कहीं। जानकारी के अस्पताल अस्पताल की मोर्चरी में 20 डीप फ्रीजर है। इनमें से कई बहुत पुराने है। जिनके गेट भी ठीक से बंद नहीं होते।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!