29.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

मुंबई में मानसून हुआ एक्टिव, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून सोमवार तक दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, ‘मुंबई, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों और बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के शेष हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल हैं।’ मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, ‘जैसे ही मानसून मजबूत होगा और कम दबाव का क्षेत्र बनने से मदद मिलेगी। जिससे भारी वर्षा होने की संभावना है।’

 

मौसम विभाग ने महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी सक्रिय है। इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में मानसून आ गया है। यह अगले दो दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को कवर करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अधिकतम 5 सेमी और मुंबई में 18 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

 

अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले पांच दिनों में देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। बुधवार तक लू चलने की संभावना नहीं है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!