24.1 C
Bhopal
Sunday, September 22, 2024

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वालें 4 संदिग्ध हिरासत 

Must read

नई दिल्ली। सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला करने वाले 4 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही हमलावरों की कार भी बरामद कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत लेकर अब पूछताछ कर रही है और वहीं दूसरी ओर सहारनपुर के CMS डॉ. रतन पाल सिंह ने जानकारी दी है कि चंद्रशेखर की हालत ठीक है। हमने डिजिटल एक्स रे, अल्ट्रासाउंड कर लिया है। पेट के अंदर न कोई गोली है और न ही छर्रे है। घबराने की कोई बात नहीं है। वहीं सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मेरी चंद्रशेखर आजाद साहब से बात हुई है। वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया है कि कल जांच के बाद उनके डिस्चार्ज होने की संभावना है। उन्होंने भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

 

गौरतलब है कि 28 जून को चंद्रशेखर सहारनपुर के देवबंद पहुंचे थे और यहां उनके काफिले पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई थी, जिससे वे घायल हो गए थे। चंद्रशेखर की कार पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं।

 

मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे। फायरिंग में चंद्रशेखर की कार के शीशे भी टूट गए हैं।हमलावरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का कहना है कि’मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसे अचानक हमला हो जाएगा।

 

 

चंद्रशेखर का जन्म 3 दिसंबर 1986 को सहारनपुर जिले के छुटमलपुर कस्बे में हुआ था। चंद्रशेखर आजाद पेशे से वकील और दलित-बहुजन अधिकार के लिए काम करने वाले नेता है। वे खुद को बाबा भीमराव अम्बेडकर का अनुयायी बताते हैं। टाइम पत्रिका ने फरवरी 2021 में चंद्रशेखर को 100 उभरते नेताओं की अपनी वार्षिक सूची में शामिल किया था।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!