G-LDSFEPM48Y

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का खर्चा हुआ तय

भोपाल। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर बीते दिन निर्वाचन आयोग की बैठक हुई। जिसमें MP में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। जिसके अनुसार चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा चुनाव को लेकर किए गए जाने वाले खर्चे को लेकर राशि तय कर दी गई है। कितनी राशि खर्च कर पाएंगे प्रत्याशी जानते हैं।

 

आपको बता दें विधानसभा चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशी अपने चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए राशि खर्च करते हैं। जिसे लेकर चुनाव आयोग ने राशि तय कर दी है। आपको बता दें दिल्ली से आई निर्वाचन आयोग की टीम ने बैठक में ये निर्णय लिया। साथ ही कई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसके अनुसार इस बार प्रत्याशी 12 लाख ज्यादा खर्च कर सकेंगे। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारियों से चर्चा की गई।

 

जानकारी के अनुसार चुनाव का कुल खर्च 2500 करोड़ तक पहुंचेगा। चुनाव को लेकर होने वाले क्रियाकलापों पर 9 एजेंसियां निगाह रखेगी। इसका पल-पल का अपडेट IT को दिया जाएगा। पहली बार ऐसा होगा जब चार्टर्ड विमानों पर भी नजर रखी जाएगी। इसे लेकर अधिसूचना 6-8 अक्टूबर को जारी हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!