22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

राहुल गांधी के खिलाफ आए गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर ये बोले कमलनाथ

Must read

भोपाल। मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आए गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस नेता को महात्मा गांधी से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बापू ने कहा था कि सत्य की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगाना है। राहुल गांधी भी सत्य की कठिन राह पर चल रहे हैं। चाहे जितने षड्यंत्र किए जाएं, अंत में जीत सत्य की ही होती है।

 

गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखा है। न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने सजा पर रोक की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि उनके खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं। मौजूदा केस के बाद भी कुछ और केस दर्ज हुए हैं। एक मामला विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने भी दायर किया है। राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में कहा था, ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस पर निचली अदालत ने आपराधिक मानहानि मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया था। दो साल की सजा भी सुनाई थी। इसके बाद उनकी संसद की सदस्यता भी चली गई थी।

 

 

कमलनाथ ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘मानहानि केस में राहुल गांधी के विषय में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुझे महात्मा गांधी का कथन याद आता है। बापू ने कहा था कि सत्य का मतलब सत्य बोलना मात्र नहीं है। सत्य का अर्थ है, सत्य की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा देना और बड़ी से बड़ी कुर्बानी देकर भी सत्य से विचलित नहीं होना। राहुल गांधी ने सत्य की ऐसी ही कठिन राह पकड़ी है। हम सब उनके साथ हैं। इतिहास गवाह है कि चाहे जितनी परेशानियां आएं, चाहे जितनी परीक्षाएं हों, चाहे जितने षड्यंत्र किए जाएं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती।है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!