मौसम विभाग ने इन 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: July 10, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों से बारिश का दौर लगातार जारी है। जबलपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश हुई। रीवा, ग्वालियर, सिवनी, मंडला और जबलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में भारी बारिश का ये दौर जारी रहेगा।

 

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रीवा, ग्वालियर, सिवनी, मंडला और जबलपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, उत्तरी भोपाल, विदिशा में बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही ग्वालियर, दतिया, आगर, गुना, शिवपुरी, पन्ना में बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक सतना, रीवा, खंडवा, खरगोन, हरदा, राजगढ़, बुरहानपुर, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, बैतूल, रायसेन, सिवनी, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, दक्षिण भोपाल, नरसिंहपुर, बालाघाट, नर्मदापुरम और सागर में इंदौर, देवास, निवारी, टीकमगढ़, छतरपुर, मंडला, डिंडोरी, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, जबलपुर, रतलाम, बड़वानी और धार जिलों में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने, आंधी और बारिश की संभावना है।