Saturday, April 19, 2025

फिर बढ़ी मानसून की सक्रियता, MP के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मानसून मेहरबान हो गया है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिर बढ़ गई है। कई हिस्सों में तेज वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के 18 जिलों विदिशा, राजगढ़, खंडवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, सागर, दमोह और जबलपुर में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अब तक कई जिलों में भारी वर्षा होने से नदी-नाले उफान पर हैं। इसके अलावा वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारों की भी चेतावनी दी गई है। इसमें भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, शहडोल और सागर संभाग के जिले हैं।

 

अरब सागर और गुजरात के तट पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब आगे बढ़कर दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में पहुंचकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इस प्रणाली को लगातार अरब सागर से नमी मिल रही है। अप्रत्याशित ट्रैक पर चलते हुए राजस्थान पहुंचने और वहां मजबूत हो जाने से प्रदेश में मानसून की जो गतिविधियां पिछले दो दिनों से कम हो रही थी, अब अचानक फिर बढ़ने लगी हैं।

 

 

वहीं मानसून द्रोणिका जो अभी शिवपुरी और सीधी से होकर जा रही है, उसके भी फिलहाल और ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश और पंजाब की ओर जाने की संभावना नहीं है। इस द्रोणिका तक बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। ऐसे में द्रोणिका के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में वर्षा होगी।

 

 

मानसून की दोनों शाखाओं के सक्रिय हो जाने से ग्वालियर, उज्जैन, चंबल और सागर संभाग में मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी। वहीं, इसका असर जबलपुर शहडोल संभाग के हिस्सों पर भी दिखेगा। बाकी हिस्सों में छिटपुट वर्षा होती रहेगी। सोमवार को सुबह 8.30 से 5.30 बजे तक हुई वर्षा (मिमी में)सागर 11.0मंडला 7.0पचमढ़ी 3.0ग्वालियर 1.0सतना 1.0उज्जैन 1.0धार 1.0गुना 0.3जबलपुर 0.2इंदौर 0.1

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!