26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

प्रियंका गांधी पर नरेंद्र सलूजा ने कसा तंज, बोले- प्रियंका जी, मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश

Must read

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर कहा की प्रियंका गांधी जी, मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश में है। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज सरकार दे रही है।

 

 

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा की जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां है। 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनो को यहां 1000 रुपए प्रतिमाह मिल रहे है। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज सरकार दे रही है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा गरीबी घटी है। यहां विकास दर 19.76% है। कांग्रेस की तरह बेरोजगारी भत्ता का झूठा झांसा नहीं बल्कि सीखो कमाओ योजना है।

 

 

सलूजा ने कहा की यहा भाजपा सरकार में योजनाएं बंद नहीं, बल्कि बेहतर हो रही है। यहां बेटियां बोझ नहीं देवियां है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लखपति बेटी पैदा हो रही है। यहां बुजुर्ग अब हवाई यात्रा से तीर्थदर्शन कर रहे है। सलूजा ने आगे लिखा की आप भी मुस्कुराइए और आपके साथ मध्य प्रदेश के तमाम कांग्रेस के नेताओं को भी मुस्कुराने को कहिये। बता दें आज प्रियंका गांधी ग्वालियर के दौरे पर है। यहां गांधी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में रैली को संबोधित करेंगे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!