हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को सरकार देगी एक करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा

भोपाल: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता में मध्यप्रदेश के इटारसी के चांदौन गांव के निवासी विवेक सागर प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी इस उपलब्धि को मान्यता देते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवेक सागर को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज वीडियो कॉल के माध्यम से विवेक सागर और पूरी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने विवेक के उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा किया है। विवेक की लगन और समर्पण को देखते हुए हम उन्हें एक करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है।”

विवेक सागर प्रसाद, जो मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के पूर्व खिलाड़ी हैं, ने यह उपलब्धि दूसरी बार हासिल की है। इससे पहले, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारतीय टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था, जिसमें विवेक की भूमिका महत्वपूर्ण थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह घोषणा विवेक सागर और भारतीय हॉकी टीम के प्रति राज्य की सराहना और समर्थन को दर्शाती है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!