सीएम ने स्कूली छात्राओं के खाते में डाले 57 करोड़, कहा- एक बेटी 10 पुत्रों के बराबर

भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के खातों में 57.18 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। यह राशि छात्राओं को सैनिटरी पैड के लिए दी गई है। इस पहल के साथ, मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने इस प्रकार की सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने 19 लाख 6 हजार 137 छात्राओं के खातों में कुल 57 करोड़ 18 लाख 41 हजार 100 रुपए ट्रांसफर किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बेटी दस पुत्रों के बराबर होती है और उन्होंने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य में 1 करोड़ 39 लाख लाड़ली बहनों के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 33% आरक्षण के कारण महिलाएं विधायक, सांसद, मंत्री, और मुख्यमंत्री बनने की राह पर अग्रसर हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी, और सीएम ने उन्हें मिठाई खिलाकर उपहार भी दिए। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती और अहिल्याबाई होल्कर जैसी वीरांगनाओं के साहस और सामाजिक कार्यों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इतिहास से हमें यह सीखना चाहिए कि तकनीक और परिस्थितियों के साथ कैसे आगे बढ़ना है। उन्होंने पाठ्यक्रम में बदलाव की जरूरत पर भी जोर दिया ताकि वीरांगनाओं की गाथाएं और उनके आदर्श जीवन को नए सिरे से धारण किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!